- छिंदवाड़ा: थानों में पुलिस बल की कमी, थानों पर काम का दबाव, कई मामले अब भी अनसुलझे :अमित मिश्रा_ ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला
- तिफरा सिरगिट्टी मंडल युवा मोर्चा के आकाश यादव बने मंडल महामंत्री
- बिलासपुर: कवरेज से लौट रहे न्यूज़ रिपोर्टर पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों का जानलेवा हमला; रसूखदारों के दबाव के बावजूद FIR दर्ज
- गोटेगांव में रंग पंचमी उत्साह से मनाई, मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की टीम रही मौजूद
- जुन्नारदेव की जल समस्या के स्थायी समाधान की गूँज; पार्षदों ने की मंधन डैम को परिषद एजेंडे में शामिल करने की माँग
- महिला दिवस पर सेवा और समर्पण की मिसाल बनीं नर्सिंग ऑफिसर्स का हुआ सम्मान
- वैष्णव सेवा समिति ब्यावर के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में,
- कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा कीविधायकी रद्द, बीजेपी के रामनिवास रावतहोंगे नए विधायक, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
Author: Policewala
छिंदवाड़ा शहर के कोतवाली, देहात और कुंडीपुरा थाने इन दिनों पुलिस बल की भारी कमी से जूझ रहे हैं। शहर का दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन कई दशक पुरानी स्वीकृति के मुकाबले थानों में पर्याप्त स्टाफ नहीं है, जिससे कानून व्यवस्था और अपराधों की जांच प्रभावित हो रही है। अपराध बढ़ रहे, जांच में आ रही दिक्कतबल की कमी के कारण पुलिस पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। यही वजह है कि शहर में हुई कई लूट और चोरी की घटनाएं अब तक अनसुलझी हैं। ये मामले अब भी सुलझे नहीं देहात थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी…
बिलासपुर जिले की कोर कमेटी बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के सानिध्य में जिला अध्यक्ष दीपक सिंह एवं वैभव गुप्ता की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्ष पृथ्वी श्रीवास ने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। आकाश यादव को महामंत्री बनाया गया पूर्व में आकाश यादव मंडल युवा मोर्चा में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदार में थे। उनके कार्यों को देखते हुए इस बार उन्हें महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई। आकाश यादव ने बिल्हा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री धरम लाल कौशिक जी का एवं जिले और मंडल के सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूत करने की बात कही।…
बिलासपुर। न्यायधानी में पत्रकारों पर बढ़ते हमले और अपराधियों के बेखौफ हौसले का एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। रविवार देर रात रिंग रोड 2 स्थित भाटिया पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने पहुंचे एक न्यूज़ रिपोर्टर के साथ पंप के दो कर्मचारियों ने न केवल बदसलूकी की, बल्कि उन पर जानलेवा हमला भी कर दिया।प्रेस की आईडी के बावजूद गुंडागर्दीजानकारी के अनुसार, कस्तूरबा नगर निवासी पीड़ित युवक हरिभूमि प्रेस में कार्यरत हैं। रविवार रात करीब 11 बजे अपनी पत्रकारिता की ड्यूटी पूरी कर घर लौटते समय वे अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने भाटिया पेट्रोल पंप पहुंचे थे। वहां मौजूद…
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ब्लॉक गोटेगांव की टीम ने पूर्व राज्य मंत्री श्री जालम सिंह पटेल जी विधायक श्री महेंद्र नागेश जी जनपद पंचायत गोटेगांव अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सतीश पटेल करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश राजपूत राजेंद्र मेहरा तरवारा एवं अन्य लोगों के साथ गुलाल लगाकर रंग पंचमी के कार्यक्रम में महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती अनीता /राजू श्रीवास्तव (सरपंच) ब्लॉक अध्यक्ष पंडित अंकित शुक्ला एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सक्सेना अमन लोधी महामंत्री प्रकाश शुक्ला मेंबर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन गोटेगांव से उपस्थित रहे
पार्षद प्रमोद बन्देवार और राजेंद्र सूर्यवंशी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा पत्र, मंधन डैम परियोजना पर विस्तृत चर्चा की अपील जुन्नारदेव। नगर की भविष्य की जल आवश्यकताओं और पेयजल संकट के स्थायी निराकरण के लिए मंधन डैम परियोजना को लेकर अब जनहित में आवाज उठने लगी है। वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद प्रमोद बन्देवार और वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद राजेंद्र सूर्यवंशी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ नेहा धुर्वे को एक औपचारिक पत्र सौंपकर आगामी परिषद की बैठक में इस विषय को प्राथमिकता से शामिल करने की मांग की है।जनहित में ठोस निर्णय की आवश्यकतापार्षद प्रमोद बन्देवार…
नरसिंहपुर। 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल नरसिंहपुर में सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल पेश करने वाली नर्सिंग ऑफिसर्स का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को शुभकामनाओं के साथ सम्मानित करते हुए उनके अथक योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में कहा गया कि नर्सिंग ऑफिसर स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ होती हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहती हैं। उनकी मेहनत, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा समाज के लिए प्रेरणा है। महिला दिवस के इस विशेष अवसर पर उनके कार्यों को सम्मानित करना गर्व की बात है।…
सरवाड़/अजमेर अजमेर । वैष्णव सेवा समिति ब्यावर के तत्वाधान में दो दिवसीय प्रथम आदर्श निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन ओंकारेश्वर गार्डन उदयपुर रोड ब्यावर में रविवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ । समारोह के अंतर्गत 7 मार्च को झंडा रोहण के साथ विनायक स्थापना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांय 5:30 बजे गाजे बाजेके साथ शोभा यात्रा निकाली गई। विवाह समारोह में हिंदू धर्म वैदिक विधान और भारतीय संस्कृति परंपरा के अनुरूप आयोजित किया गया । विवाह समारोह में 11 जोड़े (वर वधु )दांपत्य जीवन के परिणय सूत्र में बंधे । इस विवाह समारोह में ब्यावर , अजमेर ,…
होंगे नए विधायक, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसलाग्वालियर। मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव ग्वालियर हाईकोर्ट ने शून्य (रद्द) घोषित कर दिया है। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी और तथ्यों को छुपाने के आधार पर यह निर्णय लिया है।आपराधिक रिकॉर्ड छुपाने का आरोपमुकेश मल्होत्रा के खिलाफ यह याचिका भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने अपने चुनावी हलफनामे में अपने आपराधिक रिकॉर्ड…
मानवता के पुजारी – दीन दुखियों बेसहारो के सहारा थे रविशंकर भैया सोमवार हो गए पंचतत्व में विलीनशहर में हर आम और खास के निधन की सूचना का प्रसारण करने वाले रविशंकर साहू का रविवार शाम लगभग चार बजे निधन हो गया । शहर में उनकी पहचान गरीब भोज संचालक ,लायन्स सेवा समिति अध्यक्ष,परोपकारी ,धर्मनिष्ठ, सामाजिक,और परमार्थ के कार्य करने वाले कार्यकर्ता के रूप में थी । वे वेकोलि के रिटायर्ड कर्मचारी थे और वेकोलि सेवा से निवृति के बाद सामाजिक धार्मिक कार्यो में बेहद सक्रिय थे । ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों के लिए उन्होंने बरसों पहले जनसहयोग से गरीब…
शहडोल मध्य प्रदेश शहडोल। वार्ड क्रमांक 19, घरौला मोहल्ला के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। क्षेत्र में वर्षों से व्याप्त पेयजल संकट को जड़ से समाप्त करने के लिए स्थानीय पार्षद सिल्लू रजक के विशेष प्रयासों से 7 लाख लीटर क्षमता की विशाल पानी टंकी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्य का शुभारंभ घरौलानाथ हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। जल संकट से मिलेगी मुक्ति, पार्षद की मेहनत लाई रंग विदित हो कि घरौला मोहल्ला और आसपास के वार्डों में गर्मी के समय पानी की समस्या विकराल रूप ले…













