Policewala
Home Policewala कलेक्टर एवं एसएसपी रायपुर ने EV 3 व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन को दी हरी झण्डी, शहर के गलियो से लेकर चौहारों तक यातायात नियमों का होगा प्रचार-प्रसारएवं प्रभावी कार्यवाही
Policewala

कलेक्टर एवं एसएसपी रायपुर ने EV 3 व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन को दी हरी झण्डी, शहर के गलियो से लेकर चौहारों तक यातायात नियमों का होगा प्रचार-प्रसारएवं प्रभावी कार्यवाही

रायपुर

रायपुर पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु लगातार स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाओं एवं औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर लोगों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए वाहन चालन के दौरान नियमों का पालन करने जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक नई पहल जोड़ी गयी हैै। जिसके तहत यातायात पुलिस द्वारा अब शहर के प्रमुख मार्गो के साथ ही साथ शहर की गलियों में भी जाकर यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी कार्यवाही करेगी जिसके लिए आम नागरिकों को वाहन चालन के दौरान निमयों का पालन कर वाहन चलाने के लिए छत्तीसगढ़ की EV 3 व्हीलर कंपनी जी.के. इलेक्ट्रिक के सहयोग से Ev ट्रैफिक पेट्रोलिंग बनाया गया है जिसमें यातायात नियमों से संबंधित सचित्र स्लोगन लगाया गया है साथ ही पी.ए. सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार की सुविधा भी दी गयी है.
रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार एवं एस.एस.पी. रायपुर डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा कलेक्टर परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।


बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर नियमों के पालन कर वाहन चलाने हेतु जनजागरूकता लाने निर्देशित किया गया है। परिपालन में डॉ. प्रशांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक याातायात रायपुर के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सतीश कुमार ठाकुर एवं गुरजीत सिंह के निर्देशन पर यातायात पुलिस द्वारा EV 3व्हीलर कंपनी जी.के. इलेक्ट्रिक के सहयोग से EV3 व्हीलर वाहन को यातायात पेट्रोलिंग के रूप में विकसीत किया गया है

जिसमें यातायात नियमों से संबंधित स्टीगर लगाया गया है जो आम लोगो को वाहन चालन के दौरान अपनाये जाने वाले छोटी-छोटी बातों की ओर अपना ध्यान आकृष्ट करेंगे जैसै कि दोपहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट पहने, चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट लगायें, रॉग साईड वाहन ना चलाएॅ, नोपार्किंग में वाहन खड़ी ना करें, नशे की हालत में वाहन ना चलाएॅ, दोपहिया में तीन सवारी ना चलें, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग ना करें ईत्यादि छोटी-छोटी मगर गहरी बातों का पालन किये जाने स्लोगन लगाया गया है जिससे निश्चित ही वाहन चालकों में नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगी। उक्त EV .3 व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन को कलेक्टर रायपुर गौरव कुमार एवं एस.एस.पी. रायपुर डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा कलेक्टर परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
उक्त यातायात पेट्रोलिंग EV 3व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करने के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सतीश कुमार ठाकुर एवं गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी यातायात तेलीबांधा निरीक्षक विशाल कुजूर उपस्थित रहें।

रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ
पुलिसवाला न्यूज़

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज का मनाया 58 वा दीक्षा दिवस

सरवाड़/अजमेर आज सकल दिगम्बर जैन समाज सरवाड़ द्वारा जैनाचार्य आचार्य श्री 108...

जल गंगा संवर्धन अभियान से पुनर्जीवित हुए सूखे तालाब

मंदसौर -:  30 जून 25/ मध्यप्रदेश सरकार की मंशानुसार, प्रदेश में 30...

“ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है” – विधायक पुरंदर मिश्रा

रायगढ़ स्थानीय बंजारी माता मंदिर परिसर में आज जिला उत्कल ब्राह्मण विकास...

अब आम जनता क्यूआर कोड स्कैन कर, पुलिस की कार्यप्रणाली व उसके व्यवहार के संबंध में दे सकेगी अपना फीडबैक।

इंदौर मध्य प्रदेश डीजीपी मध्यप्रदेश ने फीडबैक क्यूआर कोड का लोकार्पण कर...