मैहर में सनसनीखेज वारदात! पारिवारिक विवाद में चली गोली, एक की मौत

0

मैहर मध्य प्रदेश

थाना प्रभारी रामनगर द्वारा मौके पर पहुंचकर पूछताछ की गई तो पता चला कि मृतक महेन्द्र सिंह रात के समय अपने घर के बाहर लेटा हुआ था करीब 08.30 बजे लड़ाई-झगडा होने की आवाज पर महेन्द्र सिंह के परिजन घर के बाहर निकले तो देखा कि आरोपी ध्रुव कुमार राजपूत और उसका एक साथी, महेन्द्र सिंह के साथ विवाद कर रहे थे। विवाद बढने पर ध्रुव कुमार राजपूत के द्वारा अपने पास रखी बंदूक से मृतक महेन्द्र सिंह के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पुत्री द्वारा बताया गया कि उसकी और आरोपी की करीब दो साल से जान पहचान थी। आरोपी ध्रुव राजपूत मृतक की पुत्री से शादी करना चाहता था किंतु मृतक इस बात से सहमत नहीं था। इसलिए आरोपी मृतक से रंजिश रखता था और दिनांक 01/06/25 की रात आरोपी ध्रुव सिंह अपने साथी के साथ महेन्द्र सिंह के घर आया और उससे झगडा करने लगा। एवं विवाद बढने पर आरोपी ने मृतक की हत्या कर दी। आरोपी ध्रुव सिंह ग्राम भरोसा थाना मोठ जिला झांसी, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई है

रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here