सतना मध्य प्रदेश

 

दीपावली मेला डयूटी के कर्मचारी 5 नवम्बर से रहे तैनात

समय-सीमा प्रकरणों की बैठक संपन्न

सतना 02 नवम्बर 2026/कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा सहित कोई भी राजस्व प्रकरण तीन माह से अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए। सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में चित्रकूट के दीपावली मेला की तैयारियों की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि दीपावली मेला के लिए डयूटी पर तैनात किये गये अधिकारी-कर्मचारी 4 नवम्बर की रात्रि तक चित्रकूट पहुंचकर 5 नवम्बर से निर्धारित कार्य स्थल पर अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभाले। बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ. नागार्जुन बी. गौडा, सीईओ जिला पंचायत सपना त्रिपाठी, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, सुभाष मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, राहुल सिलाडिया, एलआर जांगडे, डिप्टी कलेक्टर जितेन्द्र वर्मा, संदीप परस्ते सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

दीपावली मेला चित्रकूट की तैयारियों की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि गत वर्ष मेला के अनुरूप व्यवस्थाओं में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को स्थल का निर्धारण कर जिम्मेदारियां सौपी गई है। नगर पंचायत के सीएमओ अपने संसाधन के साथ पेयजल, साफ-सफाई, चलित शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं को मेला अवधि में सुचारू बनाये रखेंगे। भीड प्रबंधन के दौरान डयूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारी ब्लू कलर की जैकेट में रहेंगे, ताकि कर्मियों को आसानी से पहचाना जा सके। डयूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारी 4 नवम्बर को चित्रकूट पहुंचकर रोल कॉल करें और 5 नवम्बर से अपने कर्तव्य स्थल पर तैनात हो जाये। आश्रय स्थलों, एलईडी, खोया-पाया केन्द्र, साइनेज, पार्किंग, लाइटिंग, प्रकाश और आवागमन तथा विद्युत, पेयजल व्यवस्थायें 5 नवम्बर से कार्यरत रहेगी।

दीपावली के अवसर पर लगने वाली आतिशबाजी और पटाखा की दुकानें निर्धारित मानदण्ड और नार्म्स के हिसाब से लगें। टीन शेड में दुकानें लगाकर रेत की बाल्टी, अग्निशमन, पानी के टैंकर, फायर ब्रिगेड की समुचित व्यवस्थायें करें। सभी एसडीएम से पटाखा दुकानें और विस्फोटक तथा पटाखा के भण्डारण की जांच कर संयुक्त जांच प्रतिवेदन दो दिवस के भीतर उपलब्ध करायेंगे। डीएमएफ के कार्यो की समीक्षा में कलेक्टर ने सभी जनपद और नगरीय निकायों को बेसलाइन सर्वे की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि रैंकिंग में अभी सतना जिला 20वें स्थान पर है। अच्छी रैंक में आने के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। 100 दिवस से अधिक की शिकायतें कम हुई है। इन्हें 200 की संख्या से नीचे लायें। जिन शिकायतों में विभागों के एल-3 अधिकारी भोपाल में पदस्थ है। उन्हें फोर्स क्लोजर के लिए डीओ लेटर लिखवायें। आर.सी.एम.एस. और राजस्व वसूली की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि बंटवारा के प्रकरणों में जिले में अच्छा काम हुआ है। इसी तरह सीमांकन और नामांतरण के प्रकरण भी निराकृत करें। सीमांकन के 30 प्रकरण तीन माह से अधिक समय के लंबित है। कोई भी राजस्व प्रकरण 3 माह से अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए। जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक 19 नवम्बर को आयोजित की जायेगी।

कलेक्टर ने जीरो फैटलिटी और सडकों के ब्लैक स्पाट खत्म करने एमपीएसआरडीसी और लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी तक ज्वाइंट विजिट नहीं करने और प्रतिवेदन नहीं देने पर गहरी नाराजगी जताई। अगली टी.एल. तक ज्वाइंट निरीक्षण का प्रतिवेदन नहीं मिलने पर दोनों विभाग के अधिकारियों की 7-7 दिन की वेतन काटने की चेतावनी दी गई। स्वरोजगार योजनाअें की समीक्षा में एलडीएम ने बताया कि कस्टम हायरिग केन्द्र योजना में 20 के लक्ष्य के विरूद्ध लाटरी पद्धति से हितग्राही का चयन कर लिया गया है। बैंकों द्वारा 5 प्रकरणों में स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर ने उच्च न्यायालय की रिट याचिकाओं और अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा की। बताया गया कि शिक्षा विभाग में कुल 31 अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण लंबित थे। जिनमें रिक्त पदो ंके अनुसार 19 के नियुक्ति आदेश जारी किये गये है। शेष 12 प्रकरणों में रिक्त पद नहीं होने से राज्य स्तरीय कार्यालय को आगामी कार्यवाही के लिए भेजे गये हैं।

 

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

Leave A Reply

Exit mobile version