संतों के आशीर्वचन और मार्गदर्शन से मातृशक्ति को मिली नई प्रेरणा, सामाजिक समरसता, पारिवारिक संस्कारों एवं राष्ट्रहित में महिलाओं की भूमिका पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श
गरियाबंद। धर्म, संस्कृति, परंपरा और संस्कारों की जड़ों को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करने के उद्देश्य से धर्म जागरण समन्वय विभाग, जिला गरियाबंद के तत्वावधान में शिशु वाटिका, गरियाबंद में मातृशक्ति बैठक का गरिमामय आयोजन किया गया। आध्यात्मिक ऊर्जा, संत-महात्माओं के आशीर्वचनों और सामाजिक सहभागिता से परिपूर्ण इस बैठक में धर्माचार्यों, साधु-संतों, प्रांतीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों, मातृशक्ति, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सुरेश्वर महादेव पीठ के संस्थापक पूज्य स्वामी डॉ. राजेश्वरानंद जी महाराज, लक्ष्मी नारायण मंदिर रामकुंड के महंत वेद प्रकाश आचार्य जी महाराज, राष्ट्रीय संघ के सत्यनारायण तिवारी जी महाराज, अर्धनारीश्वर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी शौम्या दीदी जी, आजीवन निराहार स्वामी गौतमानंद जी महाराज, ज्योतिषाचार्य रविंद्र शास्त्री जी महाराज एवं भागवताचार्य पंडित हिमांशु मिश्रा जी महाराज का गरिमामयी सानिध्य प्राप्त हुआ। संत-महात्माओं की उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा एवं विशिष्ट महत्व प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रांत धर्म जागरण प्रमुख राजकुमार चंद्रा भैया , मातृशक्ति धर्म जागरण की प्रांतीय सह-संयोजिका अंजू बघेल तथा धर्म जागरण समन्वय विभाग, जिला गरियाबंद की जिला संयोजिका एवं फिल्म विकास बोर्ड की सदस्य श् प्रसन्ना अवस्थी की विशेष उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन एवं सहभागिता ने बैठक के उद्देश्यों को प्रभावी दिशा प्रदान की।
मातृशक्ति की सहभागिता बनी आयोजन की विशेष पहचान
बैठक में मातृशक्ति की ओर से मिलेश्वरी साहू (गायत्री परिवार), ताकेश्वरी साहू (सदस्य, बाल कल्याण समिति, महिला एवं बाल विकास विभाग), छाया साहू, मृदुला निर्मलकर (शिक्षिका), प्रियंका सोनी , आरती द्विवेदी , मंजू दुबे (ब्राह्मण समाज), सरोजनी साहू (शिक्षिका), ज्योति साहू , विद्या साहू , रेनुका साहू , सरला उइके , मंजू रामटेके जी, सावित्री कश्यप, इंदु पटेल , माधुरी साहू एवं खिलेश्वरी साहू सहित अनेक मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इसके साथ ही सत्यप्रकाश मानीकपुरी , अधिवक्ता लोकनाथ साहू , केशर निर्मलकर , सदानंद सरवारकर (कुटुंब प्रबोधन), भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर , जिला महामंत्री आशीष शर्मा , जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, प्रहलाद सिंह , जितेंद्र यादव , शेषनारायण , ठाकुर राम एवं भानुप्रताप राजपूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संस्कारवान परिवार और जागरूक समाज के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका पर मंथन
बैठक का मुख्य केंद्र धर्म, संस्कृति एवं सनातन परंपराओं का संरक्षण, पारिवारिक संस्कारों का संवर्धन, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन तथा समाज जागरण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रहा। संत-महात्माओं ने अपने उद्बोधन में मातृशक्ति को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि परिवार में संस्कारों का बीजारोपण और आने वाली पीढ़ियों के चरित्र निर्माण में माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
विचार-विमर्श के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि जब मातृशक्ति जागरूक, संगठित और संस्कारवान होती है, तब परिवार सशक्त बनता है और सशक्त परिवारों से ही आदर्श समाज एवं मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। धर्म और संस्कृति केवल परंपराओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये जीवन मूल्यों, नैतिकता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व की जीवंत आधारशिला हैं।
उपस्थित संतों एवं अतिथियों ने मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे सामाजिक जागरूकता, पारिवारिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और भावी पीढ़ी में नैतिक मूल्यों के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में प्रस्तुत विचारों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सामूहिक सहभागिता और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।
सुव्यवस्थित संचालन और आभार के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम का कुशल संचालन *श्रीमती ताकेश्वरी साहू* जी ने किया। उन्होंने अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए बैठक की कार्यवाही को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया। अंत में मातृशक्ति धर्म जागरण की प्रांतीय सह-संयोजिका श्रीमती अंजू बघेल जी ने सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित मातृशक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट नेहरू साहू ब्यूरो चीफ गरियाबंद

