माँ गोदावरी आनंदवन वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ सेवा कार्यक्रम, संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों का जाना हालचाल।
रायपुर, 24 नवंबर 2026।
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर UHFC Foundation (United Hands for Change) द्वारा माँ गोदावरी आनंदवन वृद्धाश्रम में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए।
कार्यक्रम में UHFC Foundation की डायरेक्टर सोनम श्रीवास्तव एवं महेंद्र सिंघानिया के साथ ट्रस्टी योगेश तिवारी, लोकेश प्रधान, अमितेश श्रीवास्तव, हर्षवर्धन, कुसुम भोगल, अनामिका यादव, किरण अदिति बैरागी एवं डॉ. गरिमा दीवान की विशेष सहभागिता रही।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनका हालचाल जाना। कंबल वितरण के माध्यम से बुजुर्गों को सर्दी से राहत पहुंचाने के साथ ही उनके प्रति प्रेम, सम्मान और अपनत्व का भाव व्यक्त किया गया।
संस्था के सदस्यों ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और सम्मान करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। UHFC Foundation का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करने के साथ-साथ उनके जीवन में खुशियां और अपनापन बांटना भी है।
संस्था ने भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

