भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प के साथ देश भर में चल रही इस मुहिम की गूँज बिलासपुर में भी सुनाई दी। बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के पहले अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर, नागरिक समाज संगठन ‘समर्पित’ ने जिले में चार जागरूकता कार्यक्रम और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए। बाल विवाह से बचाई गई लड़कियों, बाल विवाह रोकने में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं और विभिन्न क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर बदलाव की वाहक बनी महिला नेतृत्वकर्ताओं ने बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर बाल विवाह के खिलाफ एकजुटता दिखाई और इस अपराध को समाप्त करने का संकल्प लिया। इस दौरान निकाले गए कैंडल मार्च में बाल विवाह से प्रभावित महिलाओं, बच्चों, पुरुषों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया।WhatsApp Image 2026 11 27 at 23.37.07

भारत से शुरू हुई बाल विवाह के खिलाफ मुहिम के वैश्विक आंदोलन में बदलने की यात्रा पर जे आर सी के राष्ट्रीय संस्थापक रवि कांत ने कहा, “4 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से 27 नवंबर को बाल, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने का प्रस्ताव किया। यह जे आरसी और उसके संस्थापक सदस्य भुवन रिभु के वर्षों के अथक प्रयासों की एक बड़ी वैश्विक उपलब्धि है।” इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संस्था के अध्यक्ष डॉ संदीप शर्मा स्टेट डायरेक्टर श्री पुरुषोत्तम पांडे जिला समन्वयक पुष्पा बंजारे पल्लव पूजा एवं आशीष का सहयोग रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट शंकर अघिजा

Leave A Reply