सतना मध्य प्रदेश
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी होंगी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि
सतना 31 अक्टूबर 2026/जिले में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत नेटबॉल खेल में 14 से 17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी सहभागिता करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 1 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे द लवडेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगहा सतना में आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन की नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतना लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री गणेश सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्री योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता पंकज सिंह परिहार उपस्थित रहेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी एवं संगठन सचिव ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं खेल प्रेमियों से गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।
प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो
