इंदौर
57.73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” के साथ एक गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच टीम के शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के पत्थर गोदाम रोड पशु चिकित्सालय के पास में एक व्यक्ति एक पिट्ठू बैग के साथ आते दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा उस व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगने पर घेराबंदी कर रोक पूछताछ करने पर कुछ का कुछ बताने लगा जिससे नाम पता पूछने पर मो नूरुद्दीन नि सदर बाजार इंदौर का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर पिट्ठू बैग से एक पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें से 57.73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD 1 मोबाइल फोन 6,00,000/- रुपए कुल बरामद राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर
