आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई 

 

40 पाव देशी प्लेन और 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब की गई जब्त

 

मुंगेली, 08 अप्रैल 2026//  कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा सघन छापामार अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई कर आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि लोरमी विकासखण्ड के ग्राम घाटापानी निवासी लवकुमार गृथलहरे के रिहायशी मकान से पैरा में दबे 40 पाव देशी प्लेन शराब जप्त कर 34(1) ख, 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

इसी तरह ग्राम बरमपुर निवासी फूलेश भास्कर से 07 लीटर हाथ भट्ठी आसवित महुआ शराब की जप्ती कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क, 34(2), 59(क)का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी श्री रविन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई, इसमें आबकारी उप निरीक्षक वृत्त लोरमी श्री अमित शाह, प्रधान आरक्षक श्री हरिचरण खूंटे, महिला नगर सैनिक बिंदिया राजपूत एवं अन्य स्टाफ शामिल रहे।

 

राज शेखर यादव 

ब्यूरो चीफ पुलिसवाला मुंगेली

Leave A Reply

Exit mobile version