इंदौर 

 

 

 

 

हेलमेट पहनें- सुरक्षित रहें” के तहत  1716 बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्यवाही

 

 

 

सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोटों से होने वाली मौतों को रोकने और नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर जागरूकता एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है,, इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा शहर के चौराहो पलासिया, विजयनगर, महूनाका, चाणक्यपुरी, भवरकुआ आदि अन्य चौराहो पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एक तरफ कार्रवाई की जा रही तो दूसरी तरफ उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आपके हित में है ताकि आप हेलमेट के महत्व को समझे, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क हादसों में होने वाले दुष्परिणामों से खुद को और दूसरों को बचाएं,,दिनांक 24 मार्च को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 1716 वाहन चालकों के विरुद्ध हेलमेट नही लगाने पर कार्रवाई की गई।

इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा हेतु हेलमेट का सदैव उपयोग करें, यातायात नियमो का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करें क्योंकि सड़क पर सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

 

मध्य प्रदेश इंदौर पुलिस सदा आपकी सेवा में तत्पर 

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply