₹550 नकद, सट्टा-पट्टी और डॉट पेन जब्त; BNSS की धारा 4(ए) के तहत मामला दर्ज
जुन्नारदेव/हिरदागढ़। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी सोनम पाटिल के निर्देशन में डुंगरिया चौकी पुलिस ने हिरदागढ़ के बाजार मोहल्ले में कथित सट्टा-पट्टी के मामले में एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है!
🖊️पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान हर्ष धुर्वे (24 वर्ष), पिता बातु धुर्वे, निवासी हिरदागढ़ के पास से 550 रुपये नकद, एक सट्टा-पट्टी और एक डॉट पेन जब्त किया गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
🖊️पुलिस ने आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 4(ए) के तहत मामला दर्ज कराया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
🖊️पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कथित अवैध सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका असेंबली रिपोर्टर भगवान दास साहू







