कटनी
कटनी की रोकथाम के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना बहोरीबंद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुआं भिड़़की हार के जंगल में कुछ लोग ताश पत्तों से रुपए पैसों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर तत्काल रेट कार्यवाही की गई तो ग्राम कुआ भिड़़की के हार के जंगल में अनिल पांडे, गेंदालाल हल्दकार, भोलू खटीक एवं राजू शिव पाठक रुपए पैसों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते मिले, जिनके कब्जे से एक फड से कुल ताश के 52 पत्ते और 73600 रुपए नगदी तथा 03 मोटरसाइकिल एवं एक स्विफ्ट कार कीमत 5, 45,000 रुपए कुल जुमला राशि 6,18,600 रुपए जप्त की गई है ।सभी आरोपीयों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा, सहायक उप निरीक्षक ध्रुव सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुनेंद्र सिंह,आरक्षक कोमल शाह, आरक्षक दीपक सिंह, आरक्षक मोहित, आरक्षक आकाश साहू की विशेष भूमिका रही
पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

