कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला सिवनी (म.प्र.)

यातायात पुलिस

दिनांक : 12/07/2026

 

♦️ यातायात पुलिस सिवनी की बड़ी कार्रवाई

♦️ 4 स्कूल बसों पर ₹11,000 व 44 ऑटो चालकों पर ₹26,400 का जुर्माना

♦️ विशेष चेकिंग में कुल ₹37,400 का समन शुल्क वसूला गया

अभियान का विवरण:

स्कूली समय में शहर के विभिन्न मार्गों, चौराहों एवं स्कूलों के आसपास सघन चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

कार्रवाई विवरण:

1.  *स्कूल बसों पर कार्रवाई:* नियमों का उल्लंघन करने वाली 04 स्कूल बसों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹11,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

2.  *ऑटो चालकों पर कार्रवाई:* स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ओवरलोडिंग करने वाले 44 ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर इनसे कुल ₹26,400 का समन शुल्क वसूला गया।

 

कुल वैधानिक कार्रवाई: ₹37,400

 

यातायात पुलिस की सख्त हिदायत

यातायात पुलिस सिवनी ने समस्त स्कूल प्रबंधन, बस संचालकों एवं ऑटो चालकों को चेतावनी दी है कि वे माननीय सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइंस एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।

 

स्कूल वाहनों में फिटनेस, बीमा, परमिट, जीपीएस, फर्स्ट एड बॉक्स, महिला अटेंडेंट अनिवार्य हैं। ऑटो/बस में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

यातायात पुलिस सिवनी द्वारा छात्रहित में यह आकस्मिक चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

रिपोर्ट:- जिला ब्यूरो  जितेंद्र बघेल

Leave A Reply

Exit mobile version