बिलासपुर। 12 जुलाई की सुबह वेयरहाउस रोड पर हुई दुर्घटना अब सिविल लाइन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। तेज रफ्तार रेसिंग और हिट एंड रन ने एक युवक की जान ले ली।
हादसे का पूरा क्रम
वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संजीवनी हॉस्पिटल के सामने एक काली कार बहुत तेज रफ्तार में दूसरी कार के साथ रेस कर रही थी। इसी दौरान उसने सामने से आ रहे एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी।
एक्टिवा उछलकर दूसरी तरफ गई और सामने से आ रही स्कूल बस से टकरा गई। टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया और एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मद नहीं, सिर्फ भागमभाग
टक्कर के बाद पीछे आ रही दूसरी कार भी रुकी। दोनों कारों से लोग नीचे उतरे। लेकिन वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किसी ने भी सड़क पर तड़प रहे घायल की मदद नहीं की। सभी मौके से फरार हो गए।
वीडियो से लग रहा है कि दोनों कार सवार एक-दूसरे को जानते थे और रेस लगा रहे थे।
समय पर मदद मिलती तो जान बच जाती
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर तुरंत 108 को कॉल करके घायल को अस्पताल पहुंचाया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। मदद न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।
सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का होने के कारण केस वहीं दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीडियो फुटेज जब्त कर दोनों कारों की पहचान शुरू कर दी है।
CSP सिविल लाइन ने कहा, _”वीडियो के आधार पर रेसिंग, खतरनाक ड्राइविंग और हिट एंड रन की धाराओं में FIR दर्ज की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”_
स्रोत: जनजागरण + वायरल वीडियो
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा की रिपोर्ट

