आज केन्द्रीय जेल अंम्बिकापुर जिला सरगुजा का निरिक्षण किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों के द्वारा किया गया जहां पर 18 वर्ष से कम उम्र लोगों का सत्यापन किया गया एवं उनसे पुछताछ किया गया। केन्द्रीय जेल के निरिक्षण में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य श्रीमती देवन्ती साहू, सदस्य श्रीमती रानु पांडेय,विधिक सह परिविक्षा अधिकारी सुमंती खाखा, काउंसलर एंव परामर्श दाता राखी तिवारी, आउट रिच वर्कर सुशील यादव और सामाजिक कार्यकर्ता एवं छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू रहे।
निरिक्षण के द्वारा जेल में बंद महिलाओं से भी मुलाकात एवं चर्चा कर उनके समस्यायों के बारे में जानकारी एकत्र किया गया। इस दौरान किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों ने 18 वर्ष के आस पास के बालकों से उनके जन्मतिथि, जन्मस्थान और अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। और जो जो 18 वर्ष के कम उम्र के बालक लगे उनके बारे में जानकारी प्राप्त किया और उनके फाइल को किशोर न्याय बोर्ड में भेजने का निर्देश दिया। निरिक्षण में केन्द्रीय जेल के अधिक्षक सही सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। निरिक्षण के दौरान केन्द्रीय जेल के पाक शाला का निरिक्षण भी किया गया।
रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
