बिलासपुर। पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, महिला विंग एवं युवा विंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “सिंधु डांडिया धमाल – 2026” का भव्य समापन 18 अक्टूबर को सेंट्रल पॉइंट इंटरनेशनल, रायपुर रोड में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
17 और 18 अक्टूबर, शनिवार-रविवार को आयोजित इस महोत्सव में बिलासपुर शहर की 17 वार्ड पंचायतों, झूलेलाल सेवा समिति एवं सिंधु चेतना के पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में सिंधी समाजजन शामिल हुए। पिछले 11 वर्षों से लगातार सिर्फ सिंधी समाज के लिए हो रहा यह आयोजन अब बिलासपुर की पहचान बन चुका है।
समाज के वरिष्ठजनों ने दिया ये संदेश:
इस अवसर पर पंचायत के पदाधिकारियों ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि, “सिंधु डांडिया धमाल सिर्फ गरबा का कार्यक्रम नहीं है, यह हमारी सिंधी संस्कृति, एकता और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे अपनी परंपरा को गर्व के साथ आगे बढ़ाएं और समाज एकजुट रहे।”
महिला विंग ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता है, इसीलिए हर साल सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। युवा विंग ने कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं में सामाजिक कार्यों के प्रति जोश बढ़ता है।
समापन की मुख्य बातें:
1. निःशुल्क जल सेवा: भीषण गर्मी और भीड़ को देखते हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी, जिसकी सभी ने सराहना की।
2. इनामों की बौछार: इस बार लकी ड्रॉ कूपन में प्रथम पुरस्कार के रूप में iPhone रखा गया था, इसके अलावा ग्रुप डांस के प्रतिभागियों के लिए विशेष पुरस्कार और कई आकर्षक इनाम दिए गए।
3. महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा: दूरी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के तीन अलग-अलग प्रमुख स्थानों से आयोजन स्थल तक निःशुल्क बस सेवा चलाई गई, जिससे हजारों महिलाओं को सहूलियत मिली।
4. बॉलीवुड तड़का: कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड सिंगर बिसवा और पीयूष महरोलिया, तथा भुवनेश्वर से प्रसिद्ध गायिका प्रिया सिंह को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से देर रात तक समां बांधे रखा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति ने सहयोग के लिए सभी 17 वार्ड पंचायतों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया और अगले साल और भी भव्य आयोजन का वादा किया।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
9098970709
