सिवनी -उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के आवेदनों और राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं (जैसे गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन, आयुष्मान कार्ड), महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य, स्कूल शिक्षा, नगरीय प्रशासन, श्रम और मनरेगा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही कृषि विभाग को अमानक खाद-बीज की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने और उर्वरकों का पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

रिपोर्ट -आकाश भार्गव (जिलाब्यूरो सिवनी)







