थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का दिया संदेश
विजयराघवगढ़। धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि रोशनी और खुशियों का यह पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई उमंग लेकर आए।
थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं। त्योहार की खुशियों के बीच सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि पर्व की वास्तविक खुशी तभी है, जब हर व्यक्ति सुरक्षित माहौल में अपनों के साथ त्योहार का आनंद ले सके।
विजयराघवगढ़ पुलिस की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण, सुरक्षित और खुशहाल दीपावली की मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।
रिपोर्ट जितेन्द्र मिश्रा







