भीड़भाड़ और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता, पटाखा व्यापारियों को दिए जा सकते हैं आवश्यक दिशा-निर्देश
दमुआ। दीपावली पर्व को देखते हुए नगर में शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पटाखा दुकानों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पटाखा दुकानों के संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है।

🖊️पुलिस प्रशासन द्वारा पटाखा दुकानों के आसपास सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने, दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखने, अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रखने तथा मुख्य मार्गों पर आवागमन बाधित न होने देने पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

🖊️प्रशासन का उद्देश्य है कि दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो तथा नगरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू







