लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल दिवस द्वारा गोदीत शाला , शासकीय स्कूल ग्राम भरारी में 5 सितंबर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य शिक्षक दिवस पखवाड़ा मनाया गया
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना था। इस अवसर पर सचिव लायन दीप्ति लता साहू, एडवोकेट एवं सह-सचिव ज्योति सिंगरौल द्वारा विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया गया।

शिक्षकों का सम्मान स्वरूप मोमेंटो, श्रीफल एवं माला भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय, सहायक शिक्षक श्री महेश राम साहू, सहायक शिक्षक श्री श्यामभूषण लाल, सहायक शिक्षक डॉ. श्रीमती लक्ष्मी बृजवासी, सहायक शिक्षक श्री चंद्रहास साहू, अतिथि शिक्षक कुमारी विद्या कौशिक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बृहस्पति सूर्यवंशी का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल की अध्यक्ष लायन रीता राजगीर एवं कोषाध्यक्ष लायन ज्योति नामदेव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों को खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया। बच्चों के साथ इस विशेष दिन को खुशियों एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना की। यह आयोजन शिक्षकों के प्रति सम्मान, बच्चों के प्रति स्नेह और समाज के प्रति सेवा भावना का सुंदर उदाहरण रहा।

लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार निरंतर सेवा कार्य करते रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
9098970709

Comments are closed.

Exit mobile version