छिंदवाड़ा। मानसरोवर स्थित शहीद मेजर अमित ठेंगे की प्रतिमा के समीप पिछले करीब 14 वर्षों से लगाए गए ध्वज को नगर निगम द्वारा उतारे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला कलेक्टर के आदेश के बाद प्रशासन की कार्रवाई में ध्वज को हटाया गया। कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी गई।
विरोध में धर्म रक्षक अरविंद राजपूत, हिंदू सेवा दल के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मानसरोवर में एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने ध्वज को दोबारा सम्मानपूर्वक स्थापित करने की मांग की है। मौके पर विरोध प्रदर्शन जारी है और आंदोलनकारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी है। पुलिस-प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला _अमित मिश्रा

