श्रीमान पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है । थाना कुठला पुलिस द्वारा आज दिनांक 08/09/2026 को ग्राम हरदुआ क्षेत्र में अवैध शराब का व्यापार करने वाले व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। जिसके फलस्वरूप सोनिया बाई पति राकेश उर्फ जौलोर कुचबंधिया उम्र 55 वर्ष, माया बाई कुचबंधिया पति गणेश कुचबंधिया उम्र 50 वर्ष, जालौर कुचबंधिया पिता गुड्डे कुचबंधिया उम्र 60 वर्ष सभी निवासी कचबंधिया मोहल्ला हरदुआ के ठिकानों पर दबिश देने पर तीनों आरोपियों से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब अनुमानित कीमत 6000 रुपए की जप्त की गयी एवं करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। आरोपीगणों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्यवाही की गई। क्षेत्रीय लोगों को नशा से दूर रहने एवं मादक पदार्थ का व्यापार करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक रवि शुक्ला, श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, सविता, अजय यादव, रामेश्वर सिंह, आलोक तिवारी, शिवशंकर दुबे, विद्यानन्द मिश्रा,ताहिर,अनुराग आरक्षक मनोज सिंह, विजय प्रजापति, दिव्या, विवेक,प्रभाकर,विजय राणा एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा

