मौदहापारा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, पूर्व में भी दर्ज हैं शरीर संबंधी कई आपराधिक प्रकरण। न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया।

रायपुर। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आदतन बदमाश बजरंग चौहान को मौदहापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में पुलिस ने आरोपी बजरंग चौहान पिता विमल चौहान, उम्र 39 वर्ष, निवासी जोरापारा फूलचौक, काली मंदिर के पास, रायपुर को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी शरीर संबंधी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 नवंबर 2026 की रात आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी फरार होने का प्रयास कर रहा था, जिसे मौदहापारा पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

मामले में थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 189/26 के तहत धारा 296, 119(1), 351(2), 115(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.

Exit mobile version