विगत रात्रि अजयगढ थाना क्षेत्रान्तर्गत जुए के फड़ पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 16 आरोपियों पर की गई कार्यवाही 

 

जप्त सामग्री – 1,22,500/+ रूपये नगद व दो चार पहिया वाहन कीमती 1400000 रूपये व तीन अदद मो0सा0 कीमती 160000 रूपये एवं 13 नग मोबाइल फोन कीमती 105000 रूपये कुल कीमती 1787500 सत्रह लाख सतासी हजार पांच सौ रूपये

 

दिनांक: 26 फरवरी 2026

स्थान: पन्ना, मध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा में जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त अभियान के तहत दिनांक 26-27 फरवरी 2026 की रात्रि में थाना अजयगढ पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए जुए के फड़ पर दबिश देकर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

मामले में थाना प्रभारी अजयगढ निरी. हरि सिंह ठाकुर को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति अजयगढ के ग्राम गोहलोदपुरवा के खेर माता मंदिर के पास जंगल मे वाहनो और मोबाईल फोन की टाँर्च के उजाले मे ताश के पत्तो से रुपयो की हार जीत का दाँव लगाकर जुआ(मन्ना) खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान एवं एस.डी.ओ.पी. अजयगढ श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजयगढ के नेतृत्व मे थाना अजयगढ व थाना धरमपुर के पुलिस बल की  पुलिस टीम गठित की गई। थाना प्रभारी अजयगढ के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मुखविर द्वारा बताये अनुसार मौके पर में ग्राम गोहलोदपुरवा के खेर माता मंदिर के पास जंगल मे दबिश दी गई, जहाँ कुछ व्यक्ति रात्रि के अंधेरे मे प्रकाश की व्यवस्था कर ताश के पत्तों से हार- जीत बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके से 16 आरोपियों पर कार्यवाही की गई ।

 

कार्यवाही के दौरान 1,22,500/- रूपये नगद व दो चार पहिया वाहन कीमती 14,00,000 रूपये व तीन अदद मो0सा0 कीमती 160000 रूपये एवं 13 नग मोबाइल फोन कीमती 105000 रूपये कुल कीमती 1787500 सत्रह लाख सतासी हजार पांच सौ रूपये संपत्ति जप्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना अजयगढ में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया है

 

नाम पता आरोपीगण- 01.महेन्द्र कुमार निगम उर्फ कज्जू निगम पिता केदारप्रसाद निगम उम्र 45 साल निवासी रेस्ट हाउस के पीछे वार्ड क्र 04 चंदला थाना चंदला जिला छतरपुर

02.अनिल शुक्ला पिता ज्ञानस्वरूप शुक्ला उम्र 42 साल निवासी किशनपुर थाना अजयगढ

03.अरुण कुमार गुप्ता पिता रामकृपाल गुप्ता उम्र 50 साल निवासी सिंहपुर थाना अजयगढ ,

04.सुल्तान पिता मुइउद्दीन उम्र 29 साल निवासी हरदी थाना धरमपुर ,

05.गोरेलाल पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 32 साल निवासी गुछारा थाना धरमपुर ,

06. जयकरण कोंदर पिता रतिराम कोदंर उम्र 24 साल निवासी झगरहा थाना अजयगढ ,

07.सतेन्द्र राजपूत पिता गोपाल सिंह राजपूत उम्र 29 साल निवासी कचनारी थाना गैसाबाद जिला दमोह हाल निवासी पुरैना थाना सिमरिया ,

08.लोकेन्द्र राय पिता कल्लूराम राय उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्र 13 दीक्षित मोहल्ला चंदला थाना चंदला जिला छतरपुर ,

09.पिन्कू उर्फ सुभाष रावत पिता कौशल किशोर रावत उम्र 45 साल निवासी वार्ड क्र 18 बाजार मोहल्ला सिमरिया ,

10.भागवत पटेल पिता राजाभइया पटेल उम्र 42 साल निवासी वार्ड क्र 08 रावपुर तिगैला चंदला थाना चंदला जिला छतरपुर ,

11.फूल सिंह बगरी मोहर पिता शिवबालक सिंह उम्र 50 साल निवासी बिलहरका थाना नरैनी जिला बांदा (उ0प्र0) ,

12. शिवभजन अग्निहोत्री पिता सियाराम अग्निहोत्री उम्र 49 साल निवासी गोयरा थाना गोयरा जिला छतरपुर ,

13.विनोद नामदेव पिता रामप्रसाद नामदेव उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्र 01 हिंगलाज मोहल्ला गुनौर थाना गुनौर जिला पन्ना ,

14. रफीक अहमद पिता रहमान मोहम्मद उम्र 42 साल निवासी बडी हाट हवेली दरवाजा वार्ड क्र 14 थाना सिटी कोतवाली महोबा जिला महोबा (उ0प्र0)

15.धर्मेन्द्र कुमार शर्मा पिता गरीबदास शर्मा उम्र 30 साल निवासी ग्राम हरदुआ थाना कोतवाली पन्ना

16.वसीम अंसारी पिता इमामी अंसारी उम्र 33 साल निवासी टौरिया मोहल्ला वार्ड क्र 05 थाना सिटी कोतवाली जिला छतरपुर

 

सराहनीय योगदान: निरी. हरि सिंह ठाकुर थाना प्रभारी अजयगढ, उनि अनिल सिंह थाना प्रभारी धरमपुर , सउनि अशोक गौतम ,जौहर सिंह ,प्र.आर. जयेन्द्र पाल ,अशोक अहिरवार , राजकुमार अहिरवार ,जीतेन्द्र मिश्रा, बीरेन्द्र अहिरवार ,दुलीचन्द्र जैन आर मनोज पटेल ,अश्वनी , महेश ,रामनरेश गुप्ता, भूरी सिंह , रोहित मिश्रा , अरुण प्रताप सिंह , अजीत यादव , गिरधारी , रोहित , निश्चल , विनोद , रामलखन पटेल , राजू साहू , प्रमोद पाल ,हेतराम अहिरवार , शुभम शुक्ला , भूपाल सिंह , नरेंद्र, राजकरण,पंकज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

( अजयगढ़ से अमन कुमार की रिपोर्ट)

Leave A Reply

Exit mobile version