मण्डल सांकरा के ग्राम रेमड़ा में ‘गाँव चलो घर चलो’ अभियान का आयोजन, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियां
रेमड़ा में गूँजा ‘विकसित भारत’ का नारा, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ‘गाँव चलो अभियान’ में लिया हिस्सा
जनता का अटूट विश्वास ही हमारी असली शक्ति-विधायक डॉ. संपत अग्रवाल
ग्रामीणों से रूबरू होकर विधायक ने जानी जमीनी हकीकत, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
बसना/सांकरा । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर “गाँव चलो घर चलो” अभियान के तहत बसना विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में सांकरा मण्डल के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेमड़ा में एक भव्य कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया, जिसमें बसना के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल हुए।
अभियान के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की विष्णुदेव साय सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। विधायक डॉ. अग्रवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘घर-घर चलो अभियान’ का मुख्य उद्देश्य केवल जनसंपर्क नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। हमारी सरकार का लक्ष्य हर गरीब के सिर पर छत, हर घर में जल और हर हाथ को काम देना है।
विधायक डॉ. अग्रवाल ने ग्राम रेमड़ा की जनता के उत्साह को देखते हुए आगे कहा कि जनता का जो स्नेह और विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति दिख रहा है, वह इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में विकास की बयार बह रही है। जनता अब समझ चुकी है कि उनका भविष्य केवल भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की सहभागिता अनिवार्य है।
इस कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को बेहद आत्मीयता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए आश्वस्त किया। जनसंपर्क के इस क्रम में उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर देते हुए आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना और महतारी वंदन योजना जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी दी, ताकि पात्र ग्रामीण इनका पूरा लाभ उठा सकें। साथ ही, संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने सांकरा मण्डल के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और उन्हें आगामी चुनावों व सांगठनिक कार्यों के लिए पूर्ण समर्पण के साथ जुटने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष सांकरा हलधर साहू,महामंत्री भाजपा मंडल सांकरा मनोज बारिक,महामंत्री भाजपा मंडल सांकरा झाडूराम परमार,अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ सुशील प्रधान, विधायक प्रतिनिधि खेमचंद अग्रवाल, अध्यक्ष युवा मोर्चा सांकरा विजय चौधरी,सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व जनपद सभापति सोहन पटेल,विजय पटेल,बूथ अध्यक्ष सुखीराम पटेल,गोपीनाथ साहू, गोविंद साहू ,उपसरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन यादव, उसत पटेल,देवनाथ पटेल,निर्मल सिदार,घासीदास साय,सचिव निराकार पटेल,उत्तम सिदार ,सांकरा मण्डल के भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में रेमड़ा में आयोजित इस अभियान ने क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
