वर्षों तक वित्तीय ईमानदारी की मिसाल रहे सीनियर अकाउंटेंट चतुर्भुज हुये सेवानिवृत
शिवपुरी। विकासखंड शिक्षा कार्यालय शिवपुरी से सीनियर अकाउंटेंट चतुर्भुज शर्मा के सेवानिवृत्ति पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन द्वारा विदाई समारोह तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर आयोजन किया। सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र पर महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज बाबा महंत बालक दास महाराज ने माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से पंडित चतुर्भुज शर्मा अकाउंटेंट का सेवानिवृत्ति पर शांल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा उपस्थित पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने कहा कि आज का दिन हमारे ब्राह्मण समाज के इतिहास में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और भावुक कर देने वाला क्षण है, आज हम एक ऐसे व्यक्तित्व को विदाई दे रहे है जिन्होंने 39 वर्ष 8 माह तक पर्दे के पीछे रहकर ब्राह्मण समाज की एकता के लिए सतत प्रयास चालू है,और विकासखंड शिक्षा कार्यालय शिवपुरी की प्रगति की मजबूत नींव रखी। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अकाउंटेंट श्री चतुर्भुज शर्मा अपनी लंबी और शानदार सेवा के बाद सेवा निवृत हो रहे है कहा जाता है कि किसी भी कार्यालय का दिल उसकी वित्तीय व्यवस्था में धड़कता है और चतुर्भुज ने पिछले 39 वर्षों से उसे दिल की धड़कन को पूरी ईमानदारी और सटीकता की साथ समान रहे थी।
कार्यवाही जिला अध्यक्ष पंडित कुंज बिहारी पाराशर ने कहा कि अकाउंटिंग सिर्फ नंबरों का खेल नहीं है यह है जिम्मेदारी पर दर्शाता और अटूट भरोसे का काम है उन्होंने अपने पूरे केरियर में हर पैसे का हिसाब इतनी बारीकी से रखा कि किसी ऑडिट या वित्तीय समीक्षा में शिक्षा विभाग की साक पर आंच नहीं आई। संभागीय सचिव महावीर मुद्गल ने कहा कि चतुर्भुज शर्मा अपने कार्य कुशलता में इतने निपुण थे कि यदि बजट बनाना हो टैक्स का उलझा हुआ मामला हो या शिक्षकों का वेतन, उनका काम हमेशा त्रुटिहीन रहा। पंडित ने कहा कि चतुर्भुज समाधिया काम के प्रति उनके समर्पण के अलावा उनका शांत स्वभाव हर सहकर्मी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना और जूनियर कर्मचारियों को सिखाने की बात हो,हमेशा हमें याद रहेगा उन्होंने काम के दबाव के बीच भी कभी अपने चेहरे की मुस्कान गायब नहीं होने दी।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की ओर से आपके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु ,व सेवानिवृत्ति जीवन की कामना करते हैं। अब समय है कि आप यह अमूल्य वक्त अपने परिवार अपनी रुचियां और स्वयं के लिए बताएं।
विदाई समारोह में समाज के वरिष्ठ विप्रजनों में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के प्रांतीय महामंत्री पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा राम प्रकाश शर्मा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार शर्मा परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी श्रीनिवास उपाध्याय बालमुकुंद पुरोहित राजेंद्र कुमार पांडे सुरेंद्र पाठक गणेश कुमार शर्मा रघुवीर पाराशर कैलाश नारायण मुद्गल डॉक्टर सीपी उपाध्याय एचपी अवस्थी अनिल शर्मा सुरेश पाराशर द्वारका शर्मा सत्यम शर्मा वंदना दीक्षित शोभा शर्मा अनिल कुमार शर्मा सागर शर्मा रवि एमपी शर्मा गजानंद शर्मा केशव भार्गव आदि उपस्थित थे
रिपोर्टर ध्रुव शर्मा शिवपुरी

