माड़ परियोर अभियान के तहत शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की तैयारी कराएगी पुलिस।
नारायणपुर। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा युवाओं को बस्तर फाइटर भर्ती की तैयारी कराने के लिए ‘माड़ परियोर अभियान’ शुरू किया जा रहा है। इसके तहत नारायणपुर मुख्यालय, झारा और छोटेडोंगर में निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। आगामी दिनों में बेनूर, कोहकमेटा और ओरछा में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिविर में युवक-युवतियों को दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक सहित शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित थाना या कैंप में संपर्क कर प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

