उजियारा अभियान: कांकेर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

स्कूटी से 40 पौवा देशी शराब और ₹300 नकद जब्त, वाहन भी पुलिस ने किया जब्त।

कांकेर। पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में चारामा पुलिस ने उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब परिवहन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिनेश साहू (40 वर्ष), निवासी तेलगरा, थाना चारामा को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन मदिरा, कुल 7.200 बल्क लीटर, जिसकी कीमत ₹4,000 बताई गई है, तथा ₹300 नकद और स्कूटी क्रमांक CG 19 BJ 8132 जब्त की गई।

कार्रवाई में थाना चारामा के निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, सहायक उपनिरीक्षक दुष्यंत दीवान, आरक्षक सत्यनारायण सलाम और आरक्षक श्याम गावडे का विशेष योगदान रहा।

कांकेर पुलिस ने संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने की अपील करते हुए हेल्पलाइन नंबर 9479155125 जारी किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version