रोशन कम्प्यूटर एजुकेशन सेंटर का शुभारंभ संपन्न
दशरंगपुर (मुंगेली)।
आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को लोहड़िया मोड़, दशरंगपुर स्थित रोशन कम्प्यूटर एजुकेशन सेंटर का भव्य शुभारंभ (रिबन सेरेमनी) कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्रीकांत पांडेय जी (जिला पंचायत अध्यक्ष) रहे, जिन्होंने फीता एवं केक काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पांडेय जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है। ऐसे में इस प्रकार के सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे और उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सेंटर की इस पहल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संचालक घनश्याम साहू द्वारा किया गया। अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
राज शेखर यादव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला मुंगेली
