इंदौर


इंदौर, 11 सितंबर 2026। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए इंदौर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर आज ट्रैफिक पुलिस ने मृगनयनी चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया।यातायात निरीक्षक राहुल सिंह राजपूत और टीम ने जेल रोड से नावेल्टी होते हुए मृगनयनी की ओर आने वाले रास्ते पर रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों को पकड़ा। इस दौरान *50 से ज्यादा वाहनों पर चालान की कार्रवाई* की गई।पुलिस ने वाहन चालकों को समझाया कि जल्दबाजी में रॉन्ग साइड चलने से न सिर्फ जाम लगता है, बल्कि बड़ा एक्सीडेंट भी हो सकता है। इससे आपकी और दूसरों की जान को खतरा है।

ट्रैफिक पुलिस की अपील है कि रॉन्ग साइड न चलें, नियमों का पालन करें और ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करें।

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply