चंदेरी राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा 9सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 की अवधि अंतर्गत भारत में मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा की इस वर्ष केंद्र सरकार ने पोषण पखवाड़े की थीम हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी रखी है। आज़ पोषण दिवस के अवसर पर सामुदायिक चिकित्सालय चंदेरी में विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष नरवरिया के मार्गदर्शन में सिविल हॉस्पिटल चंदेरी में
राष्ट्रीय पोषण दिवस का आयोजन किया गया।

जिसमें डॉ एम एल खरका ने जानकारी दी एवं पोषण के महत्व के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बीएमओ डॉक्टर नरवरिया द्वारा सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम के महत्व एवं आमजन को लाभान्वित होने के लिए बताया गया बीएमओ ने बताया कि यह 9 वां राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा है इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक किया गया साथ ही सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए गर्भवती महिलाओं की गोदभराई बच्चों का अन्नाप्राशन संस्कार और माताओं को बेबी किट का वितरण किया जा रहा है। बच्चों के पोषण के लिए खान-पान पर्याप्त प्रोटीन सेवन और बच्चों के संतुलित वजन,स्टंटिग उम्र के हिसाब से कम लंबाई व वेस्टिंग को दूर कर सुपोषित भारत का निर्माण करना है। आज़ के पोषण दिवस पर गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को उत्तम पोषण आहार कराया गयाआज के कार्यक्रम में बीपीएम विशाल यादव, एच
एफ.डी.नम्रता नागले, एनआरसी एएनएम सोमकला सुमन आदि उपस्थित रहे।

पुलिसवाला न्यूज़ चंदेरी
पत्रकार सैयद आबिद हाशमी
Mobile number +9300445613

Leave A Reply

Exit mobile version