रायपुर। उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल भाठागांव में भक्ति और सेवा के अनोखे संगम के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई। अस्पताल परिसर में 11 दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन किया गया था, जिसका समापन महा आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर 101 बत्ती प्रज्वलित कर सिद्धिविनायक की आरती की गई और ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई। अस्पताल में पूरे 11 दिनों तक प्रतिदिन तरह-तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किए गए, जिसमें हर डिपार्टमेंट के लोगों ने अलग-अलग तरीके से अपनी भूमिका निभाई और पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन नम्रता सिंह ने हरियाली के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
रिपोर्टर:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
