Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 23 at 19.25.27

5 घरेलु सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग करने पर जब्त

October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 19.23.57

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने गौशाला का किया निरीक्षण

October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 19.15.21

जनसंवाद में 48 आवेदनों की हुई सुनवाई, सीएम हेल्पलाइन के लंबित 6660 प्रकरणों का निराकरण

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 5 घरेलु सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग करने पर जब्त
  • उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने गौशाला का किया निरीक्षण
  • जनसंवाद में 48 आवेदनों की हुई सुनवाई, सीएम हेल्पलाइन के लंबित 6660 प्रकरणों का निराकरण
  • धमतरी: दीपांशु साहू हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी जेल भेजे गए
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित नुआखाई भेंटघाट कार्यक्रम के लिए विधायक पुरंदर मिश्रा ने जताया आभार
  • SP अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल।
  • सुपेला घड़ी चौक से स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
  • मनासा SDOP कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित नुआखाई भेंटघाट कार्यक्रम के लिए विधायक पुरंदर मिश्रा ने जताया आभार
क्षेत्रीय खबर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित नुआखाई भेंटघाट कार्यक्रम के लिए विधायक पुरंदर मिश्रा ने जताया आभार

PolicewalaBy PolicewalaOctober 23, 2026No Comments0 Views
WhatsApp Image 2026 10 23 at 18.25.20

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित नुआखाई भेंटघाट कार्यक्रम के लिए विधायक पुरंदर मिश्रा ने जताया आभार

संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के संकल्प से विकसित भारत @ 2047 के निर्माण का संदेश।

रायपुर, 23 अक्टूबर 2026। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने नुआखाई भेंटघाट, सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, आयोजकों और उपस्थित जनसमुदाय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा सहित कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, श्री टंकराम वर्मा, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री इंद्र कुमार साहू, श्रीमती भावना बोहरा, श्री संपत अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों के प्रति भी आभार जताया।

विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि नुआखाई पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत, कृषि परंपरा, अन्नदाता किसानों के सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन संस्कृति के संरक्षण के साथ समाज में सेवा, समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि सेवा सम्मान पर्व समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करता है। वहीं, युवा प्रबोधन कार्यक्रम युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता और नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।WhatsApp Image 2026 10 23 at 18.25.32विकसित भारत @ 2047 के संकल्प पर जोर।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2047 में देश की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होंगे। विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी, महिलाओं को समान अवसर, किसानों का सम्मान और समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना आवश्यक है। युवाओं को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहते हुए आधुनिक तकनीक, शिक्षा और कौशल के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का जीवन संघर्ष, सादगी, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनकी उपस्थिति से युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश मिला।

विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत @ 2047 का सपना सरकार के प्रयासों के साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी, सामाजिक संगठनों के सहयोग और युवा शक्ति के योगदान से साकार होगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए संस्कृति के संरक्षण, सेवा के विस्तार और युवा शक्ति के सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया।
WhatsApp Image 2026 10 23 at 18.25.53नुआखाई जुहार! जय हिंद! जय छत्तीसगढ़!

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 23 at 18.56.38

धमतरी: दीपांशु साहू हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी जेल भेजे गए

October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 17.49.01

SP अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल।

October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 17.27.53

सुपेला घड़ी चौक से स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

October 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,289
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026912
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026794
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026761
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 23 at 19.25.27 Policewala

5 घरेलु सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग करने पर जब्त

By PolicewalaOctober 23, 20261

सतना मध्य प्रदेश सतना 23 अक्टूबर 2026/कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में चित्रकूट…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 23 at 19.23.57

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने गौशाला का किया निरीक्षण

October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 19.15.21

जनसंवाद में 48 आवेदनों की हुई सुनवाई, सीएम हेल्पलाइन के लंबित 6660 प्रकरणों का निराकरण

October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 18.56.38

धमतरी: दीपांशु साहू हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी जेल भेजे गए

October 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 23 at 19.25.27

5 घरेलु सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग करने पर जब्त

October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 19.23.57

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने गौशाला का किया निरीक्षण

October 23, 2026
Visitors
1982643
This Month : 63868
This Year : 554560
Total Users : 1556880
Views Today : 3832
Total views : 6324119
Who's Online : 16
Server Time : 2026-10-23
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.