Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
52b828b5 ba39 4de5 9fd8 66bfb0b2c662

बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब

October 24, 2026
7d506950 50e1 44e1 9bd4 fa4bd3f908e1

बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा

October 24, 2026
1c6d0cd3 a090 454f bd74 220d56d61ff7

डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब
  • बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा
  • डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति
  • डिंडौरी में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता, विजेता पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार
  • देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन का उद्घाटन, नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी
  • धमतरी में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
  • महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, 27.590 किलो गांजा के साथ राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार।
  • बलौदाबाजार में सूने मकान से लाखों की चोरी का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार।
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - जनसंवाद में 48 आवेदनों की हुई सुनवाई, सीएम हेल्पलाइन के लंबित 6660 प्रकरणों का निराकरण
Policewala

जनसंवाद में 48 आवेदनों की हुई सुनवाई, सीएम हेल्पलाइन के लंबित 6660 प्रकरणों का निराकरण

PolicewalaBy PolicewalaOctober 23, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 10 23 at 19.15.21

सतना मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-चित्रकूट विकास प्राधिकरण के सभागार में संपन्न
सतना 23 अक्टूबर 2026/मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सतना जिले के चित्रकूट नगर पंचायत के अंतर्गत चित्रकूट विकास प्राधिकरण के सभागार में जन संवाद, जनसुनवाई, उद्योग संवाद की गतिविधियों के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रत्यक्ष जनसुनवाई में 48 आवेदनों की समस्यायें सुनी गई तथा जनपद पंचायत मझगवां के अंतर्गत आयोजित इस द्वितीय शिविर में अभियान के पूर्व की लंबित 8326 कुल सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में से 6660 शिकायतों का अभियान के दौरान निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, जिला विकास समिति के सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, प्रबल श्रीवास्तव, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते, सीएमओ नगर परिषद अंकित सोनी सहित जिला विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
चित्रकूट विकास प्राधिकरण के सभागार में कलेक्टर एसपी सहित विभाग प्रमुख अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निराकरण की कार्यवाही की। विभागीय अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया। कलेक्टर ने स्थानीय स्तर पर जनसुनवाई में आये लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अभियान के दौरान सभी विभागों ने उनके यहां लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का मौके पर संतुष्टिपूर्ण निराकरण की कार्यवाही की। जनसुनवाई में 48 आवेदकों की समस्यायें सुनी गई और अभियान के पूर्व से लंबित 6660 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया। अभियान के पूर्व जनपद पंचायत मझगवां क्षेत्र में सभी विभागों की कुल 8326 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित थी। जिनमें 6660 शिकायतों की अभियान के दौरान निराकरण के पश्चात 1666 शिकायतें शेष रही है।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविर के दौरान कलेक्टर ने चित्रकूट में 6 नवम्बर से 10 नवम्बर तक लगने वाले पांच दिवसीय दीपावली मेले की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों द्वारा अब तक की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिविर के पश्चात सभी विभाग प्रमुख अधिकारी उन्हें दीपावली मेले से संबंधित सौपे गये उत्तरदायित्वों और कार्य स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों पर फोकस करें। इस दौरान कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग पंकज खडारी और एसडीओ अभिषेक अहिरवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में अनुपस्थित रहने पर एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझगवां राहुल पाण्डेय की विलंब से उपस्थिति पर अप्रसन्नता प्रकट की।

कलेक्टर ने किया परिक्रमा पथ और हनुमान धारा का निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविर के पश्चात कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ चित्रकूट में दीपावली मेला की तैयारियों के दृष्टिगत परिक्रमा पथ, हनुमानधारा सहित विभिन्न स्थलों एवं पार्किंग के चिन्हांकित स्थानों का निरीक्षण किया। परिक्रमा पथ के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी को लंका तिराहे से गौरिहार मंदिर और गौरिहार मंदिर से प्राचीन मुखार बिन्द पीली कोठी तक मध्यप्रदेश भाग के सम्पूर्ण के परिक्रमा पथ के विद्युत पोलो पर प्लास्टिक पाइप लगाने और इस बीच पडने वाले ट्रांसफार्मरों में सुरक्षात्मक कार्यवाहियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सीएमओ नगर पंचायत को परिक्रमा मार्ग में पेयजल के पाइपलाइन चेक करने और पेयजल की व्यवस्था और स्टैण्ड पोस्ट लगाने की कार्यवाही शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिये। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को खोया पाया केन्द्र और कन्ट्रोल रूम संबंधी आवश्यक व्यवस्थायें पूरी करने के निर्देश दिये। जिला आपूर्ति अधिकारी को दुकानों के वस्तुओं के रेट निर्धारण घरेलु सिलेण्डरों का व्यवसायिक उपयोग को रोकने और खाद्य सुरक्षा के अधिकारियों को मिष्ठान एवं खाद्य पदार्थो की जांच की कार्यवाही अभी से प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने हनुमान धारा का भी निरीक्षण कर श्रद्धालु के लिए आवागमन के लिए की गई सुगम व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
राज्यमंत्री आज सतना आयेंगी
सतना 23 अक्टूबर 2026/प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 24 अक्टूबर को प्रातः 6.30 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से सतना आयेंगी।

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

52b828b5 ba39 4de5 9fd8 66bfb0b2c662

बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब

October 24, 2026
7d506950 50e1 44e1 9bd4 fa4bd3f908e1

बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा

October 24, 2026
1c6d0cd3 a090 454f bd74 220d56d61ff7

डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति

October 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,290
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026912
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026794
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026761
Don't Miss
52b828b5 ba39 4de5 9fd8 66bfb0b2c662 Policewala

बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब

By PolicewalaOctober 24, 20265

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश कर उनकी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
7d506950 50e1 44e1 9bd4 fa4bd3f908e1

बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा

October 24, 2026
1c6d0cd3 a090 454f bd74 220d56d61ff7

डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति

October 24, 2026
9e7e0f21 3862 458f 8915 47577a2ac6eb

डिंडौरी में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता, विजेता पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार

October 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
52b828b5 ba39 4de5 9fd8 66bfb0b2c662

बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब

October 24, 2026
7d506950 50e1 44e1 9bd4 fa4bd3f908e1

बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा

October 24, 2026
Visitors
1986238
This Month : 67463
This Year : 558155
Total Users : 1560475
Views Today : 4356
Total views : 6330788
Who's Online : 17
Server Time : 2026-10-24
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.