SP अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल।
छोटी-छोटी बातों पर विवाद के बाद पत्नी को शिवनाथ नदी में दिया था धक्का, थाना प्रभारी कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई।
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक एस.पी. तिवारी के दिशा-निर्देश तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में थाना बसंतपुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति मयूर मेश्राम उर्फ रिंकु को गिरफ्तार किया है। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल कराया गया है।
पत्नी को नदी में धक्का देकर की हत्या।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मयूर मेश्राम उर्फ रिंकु का अपनी पत्नी नीलम से छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन विवाद होता था। इसी विवाद से परेशान होकर आरोपी 21 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे पत्नी नीलम को घूमने के बहाने मोहारा नदी के छोटे पुल के पास ले गया। वहां दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने नीलम को जान से मारने की नीयत से शिवनाथ नदी के गहरे पानी में धक्का दे दिया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।
रिपोर्ट पर अपराध दर्ज, आरोपी गिरफ्तार।
मामले में प्रार्थी सोनू बोरकर की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 501/26, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम ने 22 अक्टूबर 2026 को घेराबंदी कर आरोपी मयूर मेश्राम उर्फ रिंकु को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।
कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन, उप निरीक्षक इब्राहिम खान, सहायक उप निरीक्षक जीवराज रावटे, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक फागु साहू, दिलेश्वर गोड़, रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर सहित अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़







