सतना मध्य प्रदेश
सतना 23 अक्टूबर 2026/कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में चित्रकूट में जिला आपूर्ति अधिकारी सम्यक जैन के नेतृत्व में जांच दल ने विभिन्न खाद्य विक्रय प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर कार्यवाही करते हुए कुल 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच दल द्वारा सद्गुरु कैफे एंड भोजनालय (जानकीकुंड), पंचवटी रेस्टोरेंट, गीतांजलि रेस्टोरेंट, सद्गुरु जलपान रेस्टोरेंट (होटल रामसंस) तथा मिश्रा यूपी ढाबा की जांच की गई।
इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग का मामला सामने आने पर सिलेंडर जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो







