रायपुर पुलिस ने 50 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 32 लाख से अधिक का सामान जप्त
रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने नशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केनाल रोड इलाके से दो गांजा तस्करों को धर दबोचा है। मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने हृषिकेश उर्फ ऋषि सरोज और हिमांशु दामले को एक टोयोटा कार के साथ पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर 50.94 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के साथ ही आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये नगद और 2 मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 32,67,000/- रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में नारकोटिक्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर इस अवैध कारोबार के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस का पता लगा रही है ताकि इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में अब तक रायपुर पुलिस ने गांजे के कुल 12 मामलों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 75 लाख रुपये से अधिक का मशरूका जप्त करने में सफलता हासिल की है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।
- मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026
- सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
- न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की 02 घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा
- नीमच अंचल के सबसे बड़े गरबा महोत्सव डायमंड रोटरी डांडिया का आज से होगा भव्य आगाज ।
- सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी राजू नायक का चिरमिरी में 35 से अधिक स्थानों पर मना जन्म दिवस , उमड़ा जनसैलाब
- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय चिरमिरी से निकाली गई विशाल जागरूकता रैली, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश
