रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले की अपराध समीक्षा बैठक ली। एएसपी अनिल सोनी ने गंभीर व लंबित अपराधों का 60 दिवस के भीतर निराकरण करने, आदतन बदमाशों पर धारा 129 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने और जुआ-सट्टा व नशे के अवैध कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाने के कड़े निर्देश जारी किए। साथ ही ‘समाधान ऐप’ के जरिए किरायेदारों का ब्योरा दर्ज करने और CCTNS सहित डिजिटल पुलिसिंग को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के उपरांत प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के कार्यों की समीक्षा कर उन्हें विवेचना की बारीकियां सीखने का मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर एएसपी ट्रैफिक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, सीएसपी श्री मयंक मिश्रा, डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी, एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव एवं आरआई श्री अमित सिंह सहित सभी थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
