*राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनहितैषी विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर एक बार फिर संवेदनशीलता और सक्रियता का परिचय दिया है।*

 

आज जनपद पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष लेखराम साहू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच मिथलेश ध्रुव एवं ग्राम पंचायत बरबाहरा के सरपंच प्रतिनिधि मोतीराम ने विधायक से सौजन्य भेंट कर ग्राम विकास एवं जनहित से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं।

 

ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए विधायक रोहित साहू ने ग्राम बरबाहरा में शीतला मंदिर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु ₹6 लाख 50 हजार की स्वीकृति प्रदान की। वहीं ग्राम हरदी से श्यामनगर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए भी अनुशंसा कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी।

 

विधायक की इस पहल से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक रोहित साहू लगातार क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं एवं धार्मिक-सामाजिक विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं।

 

*रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद*

Leave A Reply

Exit mobile version