राजिम। धर्मनगरी राजिम में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और सनातन संस्कृति के संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश उस समय देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज के तत्वावधान में पदमा (शीतला) तालाब परिसर में भव्य रुद्राक्ष पौधारोपण समारोह का आयोजन किया गया।WhatsApp Image 2026 07 20 at 18.44.41 scaled

धार्मिक आस्था और प्रकृति संरक्षण के अद्भुत समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने रुद्राक्ष के पौधे रोपित कर हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि रुद्राक्ष केवल आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के संतुलन का भी संदेशवाहक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी बन चुका है। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल, शुद्ध वायु और हरियाली से भरपूर वातावरण देना है, तो प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ उसकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना होगा। विधायक ने दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा चलाए जा रहे इस पर्यावरणीय अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री महेश यादव ने कहा कि राजिम आज विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। विधायक रोहित साहू के सतत प्रयासों से नगर पंचायत का दर्जा बढ़ाकर नगर पालिका बनाया गया, जिससे विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि पदमा (शीतला) तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों
रुपये के कार्य स्वीकृत हुए हैं।

साथ ही लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक चौपाटी निर्माण, नदी तट से नवीन मेला मैदान तक फोर-लेन सड़क तथा मां राजिम की भव्य कांस्य प्रतिमा के निर्माण को भी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इन परियोजनाओं से राजिम की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त होगी।
कार्यक्रम में समाज के संरक्षक श्री उमेश भारती, प्रांतीय अध्यक्ष श्री काशीपुरी कुंदन, समाज संयोजक श्री राजेंद्रपुरी गोस्वामी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकार, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष श्री लाला साहू, भाजपा जिला महामंत्री श्री चंद्रशेखर साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्री काशीपुरी कुंदन ने किया। अंत में सभी अतिथियों, समाज पदाधिकारियों एवं नगरवासियों ने रुद्राक्ष के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर लिली साहू, कामेश्वर गोस्वामी, रामकुमार गोस्वामी, पार्षद आकाश राजपूत, भरत यादव, बलराम निषाद, तुषार कदम, उत्तम निषाद सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
रुद्राक्ष पौधारोपण का यह आयोजन केवल वृक्ष लगाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह संदेश देकर गया कि विकास तभी सार्थक है, जब उसके साथ प्रकृति, पर्यावरण और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प भी समान रूप से जुड़ा हो।

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो पुलिस वाला न्यूज गरियाबंद

Leave A Reply

Exit mobile version