संवाददाता बिरेश शुक्ल
लोकेशन रीवा
9039097438

रहस्यमय तरीक़े से गायब हुई महिला, पहले छीना मोबाइल फिर हुआ महिला का अपहरण, महिला के पति ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

ग्राम पंचायत इटहा कला थाना लौर जिला मऊगंज के निवासी जोखूलाल पटेल की धर्म पत्नी दिनांक 15 अक्टूबर को लगभग 3:30 बजे डॉक्टर के यहां अपना इलाज करवाने रीवा गई थी। रीवा के सिरमौर चौराहे के पास से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया गया और कुछ ही देर बाद जब उन्होंने वहां पर विरोध प्रदर्शन किया तो आरोपी वहां से निकल गए इसके बाद उन्होने किसी की मदद से अपने पती को फोन करके पूरी घटना बताई और इसके कुछ देर बाद से ही महिला का कुछ पता नही लगा पति ने शंका ब्यक्त की है कि उनको भी वहां से अगवा कर लिया गया उनका कोई पता नहीं चल रहा है जिसका आवेदन भी फरियादी जोखूलाल पटेल द्वारा विश्वविद्यालय थाने सहित पुलिस अधीक्षक रीवा को दिया गया लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी गायब हुई महिला का पुलिस पता नहीं लगा पाई। फरियादी जोखूलाल पटेल ने बताया कि उसके दो बच्चे भी हैं जो मां के बिना भूखे प्यासे दिन रात रो रहे हैं। फरियादी ने बताया कि पत्नी की तलाश में वह 15 दिन से लगातार थाना पुलिस का चक्कर काट रहे हैं लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
बाइट- जोखूलाल पटेल, फरियादी

Leave A Reply

Exit mobile version