11,090 रुपए नकद, ताश की गड्डी और कार जब्त

बिछुआ। थाना बिछुआ पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम सोनपुर खमारपानी में ढाबे के पास सड़क किनारे बिजली के खंभे की रोशनी में ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे 7 लोगों को पकड़ा।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुले स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जुआ रेड कार्रवाई की और आरोपियों को अभिरक्षा में लिया।

🔹 कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11,090 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए।
🔹 इसके अलावा टाटा कंपनी की हैरियर कार क्रमांक MP49 ZB 845 भी जब्ती कार्रवाई में ली गई।
🔹 पुलिस द्वारा 177 कैलिबर की चिड़ीमार बंदूक भी जब्त किए जाने की जानकारी दी गई है।

⚖️ आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 325/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को धारा 35(3) BNSS के तहत सूचना पत्र तामील कराया गया।

👮 पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पाण्डे के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चौरई भारती जाट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिछुआ निरीक्षक सतीश उइके ने टीम गठित कर कार्रवाई कराई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी सतीश उइके, उनि विजेन्द्र मार्को सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला _अमित मिश्रा

Comments are closed.

Exit mobile version