​शहडोल। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शहडोल पुलिस ने फरार व लंबित वारंटियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में चलाए गए विशेष ‘कॉम्बिंग गश्त अभियान’ के तहत पुलिस टीमों ने रातभर दबिश देकर कुल 118 वारंट तामील कराए। इस सघन धरपकड़ अभियान से असामाजिक तत्वों और लंबे समय से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
​अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लंबित वारंटों की बारीकी से समीक्षा की और चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। इस कार्रवाई के तहत 1306 लंबित स्थाई वारंटों में से 41 स्थाई वारंट और 507 लंबित गिरफ्तारी वारंटों में से 77 गिरफ्तारी वारंट सफलतापूर्वक तामील किए गए।

​थानावार प्रमुख कार्यवाहियां:

कोतवाली: 23 वारंट (03 स्थाई एवं 20 गिरफ्तारी)
बुढ़ार: 21 वारंट (14 स्थाई एवं 07 गिरफ्तारी)
सीधी: 10 वारंट (01 स्थाई एवं 09 गिरफ्तारी)
अमलाई: 08 स्थाई वारंट
सोहागपुर: 07 वारंट (04 स्थाई एवं 03 गिरफ्तारी)
जयसिंहनगर: 07 वारंट (02 स्थाई एवं 05 गिरफ्तारी)
:ब्यौहारी 07 वारंट (06 स्थाई एवं 01 गिरफ्तारी)
गोहपारू: 07 गिरफ्तारी वारंट
सिंहपुर: 06 वारंट (01 स्थाई एवं 05 गिरफ्तारी)
देवलोंद: 06 वारंट (01 स्थाई एवं 05 गिरफ्तारी)
पपौंध: 05 गिरफ्तारी वारंट
धनपुरी: 03 गिरफ्तारी वारंट
जैतपुर: 03 वारंट (01 स्थाई एवं 02 गिरफ्तारी)
महिला थाना: 03 गिरफ्तारी वारंट
खैरहा: 02 गिरफ्तारी वारंट
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे। *अजय पाल*

Comments are closed.

Exit mobile version