मुस्कान विशेष अभियान” के तहत बहोरीबंद पुलिस ने नाबालिक लड़की को दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द पुलिस मुख्यालय भोपाल ,व्दारा दिनांक 01.01.25 से 30.11.25 तक“ मुस्कान विशेष अभियान” संचालित किया जा रहा हैं! इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की अधिक से अधिक दस्तयाबी करना है ।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अति.पु.अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद अखलेश दाहिया एंव उनकी टीम व्दारा आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग गुमशुदा लड़की को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
दिनाँक 09/01/25 को फरियादिया श्रीमति रामबाई पति वेदप्रकाश लुनिया उम्र 40 वर्ष निवासी बचैया थाना बहोरीबंद की थाना बहोरीबंद आकर रिपोर्ट लेख कराई थी कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र 16 साल 06 माह की घर से बिना बताऐ कही चली गई है कि रिपोर्ट पर थाना बहोरीबंद में अपराध क्रमांक 10/25 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया था ।
दौरान विवेचना अपह्ता की पता तलाश कर आज दिनाँक 18/11/25 को अपह्ता की दस्तयाबी गुजरात से की गई और अपह्ता को परिजनो के सुपुर्द किया गया । अपह्ता की मां व मामा , मौसी के व्दारा घर का काम न करने व डांटने से नाराज होकर बिना बताये घर से पाडली गुजरात चले जाना बतायी ।
नाबालिग गुमशुदा की दस्तयाबी कार्यवाही मे विशेष भूमिका – निरीक्षक थाना प्रभारी अखलेश दाहिया , सउनि. चूडामणि पाण्डेय , म.प्र.आर. 485 वंदना उईके , कोमल सिह की सराहनीय भूमिका रही ।
जितेंद्र मिश्रा
Trending
- कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई
- छिंदवाड़ा पुलिस बल ने आगामी त्यौहार ईद उल जुहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुए निकाला फ्लैग मार्च
- चिरमिरी को मिली विकास की बड़ी सौगात: ₹5.09 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम
- भाजपा किसान मोर्चा सिवनी की काम काजी बैठक संपन्न
- तुलसी कौशिक ने दी रूपनारायण सिन्हा को श्रद्धांजलि, जताया गहरा दुख
- गरियाबंद भाजपा सोशल मीडिया की नई कार्यकारिणी घोषित, जिला एवं मंडल स्तर पर मिली नई जिम्मेदारियां
- जिला सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण
- हसदेव नदी में रेत माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
