मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित श्रीनिवास सिंह पूर्व पार्षद बने जिला महामंत्री

मुंगेली ।
जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुशंसा के अनुसार पदाधिकारी की सूची जारी की गई है।कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है जिसमें कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है ।

नई कार्यकारिणी सूची में कई अनुभवी और युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है , जिससे संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है ।

श्रीनिवास सिंह जो कि पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं और मुंगेली में सबसे अधिक वोटो से जीतने वाले युवा प्रत्याशी रहे हैं और वह विगत 20 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय हैं इस नियुक्ति पर उनके सक्रिय संगठनात्मक कार्य और पार्टी के प्रति समर्पण को दिखाती है कार्यकर्ताओं के बीच भी उनकी मजबूत पकड़ के कारण उन्हें महामंत्री जैसे पद की जिम्मेदारी मिली है ।

इस मौके पर श्रीनिवास सिंह ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ,सह प्रभारी विजय जांगिड़,, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र यादव ,नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत तथा जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा का आभार प्रकट किया है ।

नव नियुक्त जिला महामंत्री ने कहा
संगठन को मजबूत करने व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे और युवाओं को साथ लेकर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहेंगे।

जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने एवं आगामी सभी चुनाव में जोर-शोर से उतरने की तैयारी शुरू कर दी गई है ।

राज शेखर यादव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला मुंगेली 

Leave A Reply

Exit mobile version