कटनी मध्य प्रदेश

कछारगांव बड़ा में मानवता और समाज सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। स्थानीय समाजसेवी प्रकाश सिंह बागरी पंडा बाबा ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक डेड बॉडी फ्रीजर (शव संरक्षण फ्रीजर बॉक्स) P H C कछारगांव बड़ा दान किया है
फ्रीजर को अस्पताल को सौंपा गया यह कार्यक्रम बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे की उपस्थिति में किया गया ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में यह पहला डेड बॉडी फ्रीज़र है जो बॉडी को सुरक्षित रखने के लिए पीड़ित परिवार के लिए सहायता सिद्ध होगी अब किसी परिजन के निधन के बाद यदि अंतिम संस्कार में देर होती है या परिजनों को बाहर से आना होता है तो शव को सुरक्षित रखने की सुविधा निःशुल्क मिल सकेगी पंडा बाबा की इस अनूठी पहल से क्षेत्र को एक बहुत बड़ी सुविधा प्रदान हुई है जो की एक चर्चा का विषय बनी हुई है समाज सेवा की ऐसी मिसाल विरल ही देखने को मिलती है

इस पहल पर कहते है लोग

इस अवसर पर बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे* ने कहा कि यह बेहद जरूरी सुविधा थी। कई बार गर्मी में शव रखने में परेशानी होती थी, इस फ्रीजर से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी प्रकाश बागरी जी द्वारा क्षेत्र समाज के लिए इस प्रकार का अनूठा कार्य किया जाता है जो लोगों के हित में होता है

प्रकाश सिंह बागरी पूर्व जनपद अध्यक्ष दानदाता ने बताया* “अंतिम समय में हर परिवार को परेशानी होती है। बस उसी पीड़ा को समझकर मैंने यह छोटा सा प्रयास किया है। यह फ्रीजर पूरी तरह निःशुल्क सभी समाज के लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा मेरा हमेशा प्रयास रहेगा क्षेत्र में लोगों की जरूरत का हर सामान उपलब्ध रहे आगे भी ऐसे प्रयास होते रहेंगे

गोविंद सिंह बागरी समाजसेवी ने बताया कि पंडा बाबा द्वारा यह कार्य समाज के लिए समर्पित किया गया है बहुत ही सराहनीय है जैसे ही चर्चाओं में आया कि तहसील में और क्षेत्र में अंतिम संस्कार में देरी होने पर शव को रखने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है और दूसरे जिलों से डेड बॉडी फ्रीज़र बुलवाना पड़ता है उन्होंने तत्काल ही विचार करते हुए यह अनूठी पहन की और क्षेत्र के चिकित्सालय पीएचसी कछारगांव में डेड बॉडी फ्रीज़र को दान किया गया जो लोगों के हित में समर्पित रहेगा

कार्यक्रम में प्रणय प्रभात पाण्डेय (गुड्डू भैया) विधायक, बहोरीबंद
प्रकाश सिंह बागरी – पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं मुख्य दानदाता
कैलाश चंद जैन – सरपंच, ग्राम कछारगांव बड़ा
देवी सिंह बागरी – वरिष्ठ समाजसेवी
नरेंद्र त्रिपाठी – ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष पारस पटेल –उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत सुरेश त्रिपाठी
सुरेश राय सामाजिक कार्यकर्ता
बृजेश प्रताप सिंह
अखिलेश राजभर – जनपद सदस्य
निरंजन खटीक – जनपद सदस्य
गणेश दत्त गौतम जनपद सदस्य
बालचंद जैन एवं शैलेश जैन – गणमान्य नागरिक समाजसेवी
गोविंद सिंह बागरी एवं मदन बागरी – समाजसेवी
सुशील साहू – पूर्व मंडल अध्यक्ष
अनिल राय – समाजसेवी
मोहन बागरी, विजय बागरी, वीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह बागरी – क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक
पप्पू पाण्डेय, अंगद तिवारी, रजनीश विश्वकर्मा
आशीष तिवारी
मोहम्मद सुपरूद्दीन एवं मनोज बागरी आदि उपस्थित रहे

सौरभ गर्ग ब्यूरो कटनी

Leave A Reply

Exit mobile version