​रतलाम (पुलिसवाला न्यूज): रतलाम शहर में लूट और झपट्टा मार गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत माणकचौक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरियादी महिला की सोने की चेन झपटकर फरार होने वाली भरतपुर (राजस्थान) की ‘महिला स्नैचर गैंग’ का पर्दाफाश करते हुए कुल 07 महिला आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

​जानिए क्या था पूरा मामला?

​दिनांक 10 अगस्त 2026 को रतलाम निवासी फरियादी पुष्पा पोरवाल ने थाना माणकचौक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत अपराध क्रमांक 423/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई और घेराबंदी

​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार व श्री राकेश पंद्रो तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

​गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश की और भरतपुर (राजस्थान) की इस शातिर महिला गैंग की 07 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

​आरोपी महिलाओं की पहचान

​गिरफ्तार की गई सभी 07 महिला आरोपी:

​निवासी: ग्राम रुदीकरण, थाना चिकसाना, तहसील व जिला भरतपुर (राजस्थान)।

​मामले की जांच के दौरान आपराधिक षड्यंत्र के पुख्ता सबूत मिलने पर प्रकरण में धारा 61(2) बीएनएस का भी इजाफा किया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से अन्य वारदातों और नेटवर्क के बारे में कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

​सराहनीय भूमिका

​इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उप निरीक्षक शांतिलाल चौहान, सहायक उप निरीक्षक गोरचंद परमार, प्रधान आरक्षक राजसिंह, विजय झोड़िया, मनोज चौधरी, रितेश पाटीदार, मुकेश ओसारी, म.प्र.आ. कान्ता कटारा, आरक्षक अविनाश मिश्रा, हेमन्त यादव, तथा महिला आरक्षक वर्षा पाटीदार, रीमा चंदेल, भारती पंवार व वर्षा कैथावस का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।

​(रिपोर्ट: कुश मेहता, रतलाम – पुलिसवाला न्यूज

Leave A Reply

Exit mobile version