Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
fded9eac de36 42f8 9c5d 3c0aec9f48ce

राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस पर सेवा और समर्पण का सम्मान, मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य अभिनंदन

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 19.06.25

सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.43.21

सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस पर सेवा और समर्पण का सम्मान, मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य अभिनंदन
  • सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह
  • सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • किसानों के हक़ की लड़ाई में किसान अब अकेला नहीं—भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
  • मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नमन, 1700 से अधिक मितानिनों का हुआ सम्मान
  • भाजपा किसान मोर्चा की टीम ने किया भीमगढ़ बांध का निरीक्षण
  • आसमान खा गया या जमीन निगल गई, 32 ट्रक चावल? कटनी से 4.39 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब!
  • जंगल के रणबांकुरे से राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी तक… वरुण जैन का बढ़ा कद, NIA में SP की ऐतिहासिक जिम्मेदारी; उदंती-सीतानदी को मिलेगी नई कमान!
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - महिला शक्ति का सम्मान: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य आयोजन, उत्कृष्ट महिलाओं को किया गया सम्मानित
Policewala

महिला शक्ति का सम्मान: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य आयोजन, उत्कृष्ट महिलाओं को किया गया सम्मानित

PolicewalaBy PolicewalaMarch 10, 2026No Comments133 Views
f1969e22 0fdb 4046 bc7d f02f45a1017a

डिंडौरी मध्यप्रदेश

लोकनृत्य, खेल प्रतियोगिताएं और सम्मान समारोह बना आकर्षण, बड़ी संख्या में महिलाओं की रही सहभागिता

डिंडौरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय खेल मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डिंडौरी ओमकार मरकाम एवं विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे रहे। इसके साथ ही उजयारों बाई, फुलझरी बाई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू व्वौहार, नगरपालिका उपाध्यक्ष सारिका नायक तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे सहित अनेक जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, एसडीएम डिंडौरी भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन और जिला शिक्षा अधिकारी सुमन परस्ते सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। लोकनृत्य, करमा और सैला नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

इस अवसर पर महिलाओं के लिए पारंपरिक वेशभूषा में कबड्डी और रस्साकस्सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और विभागीय कर्मचारी महिलाओं को सम्मानित किया गया। दोनों विधायकों ने कार्यक्रम में उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों और महिला प्रशासनिक अधिकारियों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

विधायक शहपुरा श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब नारी शिक्षित होगी, तभी समाज और देश का विकास भी तेज गति से होगा।

विधायक डिंडौरी श्री ओमकार मरकाम ने कहा कि भारत वह देश है जहां महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर मिल रहे हैं। आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, राजनीति, सेना और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं और उनका लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

रिपोर्ट अखिलेश झारिया

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

fded9eac de36 42f8 9c5d 3c0aec9f48ce

राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस पर सेवा और समर्पण का सम्मान, मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य अभिनंदन

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 19.06.25

सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.43.21

सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

November 25, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,295
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026773
Don't Miss
fded9eac de36 42f8 9c5d 3c0aec9f48ce Policewala

राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस पर सेवा और समर्पण का सम्मान, मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य अभिनंदन

By PolicewalaNovember 25, 202638

जनस्वास्थ्य और पोषण सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – सोहन ध्रुव…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 25 at 19.06.25

सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.43.21

सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.18.34

किसानों के हक़ की लड़ाई में किसान अब अकेला नहीं—भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

November 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
fded9eac de36 42f8 9c5d 3c0aec9f48ce

राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस पर सेवा और समर्पण का सम्मान, मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य अभिनंदन

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 19.06.25

सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह

November 25, 2026
Visitors
2074348
This Month : 69253
This Year : 646265
Total Users : 1648585
Views Today : 1008
Total views : 6524619
Who's Online : 11
Server Time : 2026-11-26
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.