अनूपपुर। आज अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत हॉलो ब्लॉक स्थित माँ भवानी मंदिर में विजयदशमी के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर माँ भवानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
धार्मिक आस्था और परंपरा के प्रतीक इस आयोजन में माँ भवानी से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
माँ भवानी की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे और हर जीवन में शक्ति, साहस एवं सकारात्मकता का संचार हो।
रिपोर्टर — दिनेश केवट
अनुपपुर
